logo

BIHAR : किडनी देकर पिता को नई जिंदगी देंगी रोहिणी, 24 नवंबर सिंगापुर जा सकते हैं लालू

lalu_rohini.jpg

पटना:
RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Prasad) किडनी की गंभीर समस्या से जुझ रहे हैं। पिछले दिनों वो इलाज के लिए सिंगापुर गए थे। बताया जा रहा है कि लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 24 नवंबर को सिंगापुर (Will go to Singapore on November 24 for kidney transplant) जाएंगे। खबरे सामने आई है कि उनकी बेटी रोहिणी आचार्य उनको किडनी देने वाली हैं। रोहिणी लालू-राबड़ी की दूसरी बेटी हैं। 

सिंगापुर में रहती है रोहिणी
रोहिणी अपने परिवार के साथ सिंगापुर में रहती हैं। लेकिन वहां वो लगातार अपने माता-पिता,भाई और बहन के संपर्क में बनी रहती हैं। रोहिणी ट्वीटर पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और बिहार की राजनीति पर ट्वीट करते रहती हैं। लालू यादव के इलाज के लिए उन्होंने ही डॉक्टर से बात करके सभी चीजों को लाइनअप किया है। हालांकि लालू रोहिणी से किडनी लेने के लिए तैयारी नहीं थे। तब रोहिणी ने उन्हें समझाया कि परिवार से किडनी लेने से सफतला का दर ज्यादा रहता है। किडनी अस्पताल के रूप में विख्यात सेंटर फार किडनी डिजीज से लालू का इलाज चल रहा है। उसी अस्पताल में भाजपा नेता एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य आरके सिन्हा का भी इलाज हुआ है। बता दें कि लालू यादव को किडनी देने के लिए काफी लोगों सामने आए थे। उनके पार्टी के कई कार्यकर्ता,नेता के साथ परिवार के लोग भी उन्हें किडनी देने को तैयार थे।

बिहार की राजनीति पर भी जमकर बोलती हैं रोहिणी
ट्वीटर पर रोहिणी लगातार बिहार की राजनीति में भी हस्तक्षेप करती नजर आती है। विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए रोहिणी ने कई ट्वीट किए है। इसके साथ ही ट्वीटर पर रोहिणी अपने परिजनों पर प्यार बरसाते भी नजर आती है। उनके हाल के किए हुए ट्वीट की बात करें तो लालू यादव जैसे ही इलाज करना के लिए सिंगापुर पहुंचे। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जिनका हौसला आसमान से ऊंचा है, मेरे पापा के जैसा दुनिया में न कोई दूजा है। वहीं उनके अस्पताल जाने से पहले भगवान को प्रणाम करते हुए फोटो साझा करते हुए लिखा कि पापा ने हर संकट से पाई है मुक्ति, जनता-जनार्दन के दुआओं की कुछ ऐसी है शक्ति।